Sushma Chauhan

सुषमा चौहान ‘किरण’ एक शिक्षिका, कवयित्री और लेखिका हैं, जिन्हें 2002 में राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। शिक्षा, साक्षरता और समाज सुधार में सक्रिय रही हैं और सृजना संस्था की संस्थापिका हैं, जो साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित है। उन्होंने कविता, कहानी और बाल साहित्य की अनेक पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें कतरा-कतरा ज़िन्दगी और जब मम्मी ने सर्कस देखा प्रमुख हैं। आकाशवाणी और दूरदर्शन से नियमित प्रसारित होने वाली सुषमा चौहान को वीर दुर्गादास सम्मान और साहित्य विभूषण सम्मान सहित कई राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।