Sumer Singh Sawta

सुमेरसिंह भाटी जैसलमेर ज़िले के सांवता गाँव के एक समर्पित पर्यावरण प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता और ओरण बचाओ अभियान के जनक हैं। उन्होंने अपना जीवन जंगलों, ओरण भूमि, वन्यजीवों और पारंपरिक पर्यावरण संरक्षण की भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित किया है।उनकी पहल से जैसलमेर और आसपास के क्षेत्रों में हजारों लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैली और कई ओरण भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराकर कानूनी सुरक्षा दिलाई गई।